लखनऊ।नगर निगम लखनऊ ने पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के निर्देश पर गुरुवार को पारा क्षेत्र में अवैध दूध डेयरियों और खुले में घूमते पशुओं के खिलाफ पिंक सिटी, गदियाना, बुद्धेश्वर, विहार कॉलोनी और काकोरी मोड़ संयुक्त विशेष अभियान चलाया।
पुलिस बल, प्रवर्तन दल और कैटिल कैचिंग दस्ते ने संयुक्त रूप से 45 भैंस और 1 भैंसा (कुल 46 पशु) पकड़कर कान्हा उपवन गौशाला भेजे। अवैध डेयरी संचालकों और पशुओं को खुले में छोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
