Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः पूर्व प्रधानाचार्य के निधन पर विद्यालय में हुई शोकसभा


प्रतापगढ/बाबागंज। हीरागंज नगर पंचायत में स्थित फतेह बहादुर इंटर कॉलेज, हीरागंज के पूर्व प्रधानाचार्य शिव सागर सिंह के आकस्मिक निधन से विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को विद्यालय परिसर में शोकसभा आयोजित कर शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने दिवंगत पूर्व प्रधानाचार्य को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया।

शोकसभा में विद्यालय के प्रबंधक अभय प्रताप सिंह ‘पप्पन’, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजेंद्र बहादुर सिंह, बद्रीनाथ यादव, पूर्व प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज डीहा पारसनाथ मिश्र, सेवानिवृत्त लिपिक चंद्रभूषण त्रिपाठी, राम भजन सरोज तथा प्रधानाचार्या बीनू सिंह ने स्वर्गीय शिव सागर सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि शिव सागर सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया। विद्यालय के विकास में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाता रहेगा। 

इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |