Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः उद्यमिता आर्थिक विकास की आधारशिला है- राजेंद्र मौर्य


प्रतापगढ़। बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान, गोंड़े परिसर में टैली तथा मंगापुर स्थानीय क्षेत्र में मोमबत्ती अगरबत्ती निर्माण के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण के अवसर पर जनपद के सदर विधायक माननीय राजेंद्र कुमार मौर्य ने संबोधित किया। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि उद्यमी केवल स्वयं के लिए रोजगार का सृजन नहीं करता, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा करता है। किसी भी देश की आर्थिक प्रगति में उद्यमिता का महत्वपूर्ण योगदान होता है। छोटे व्यवसाय, स्टार्टअप, स्वरोजगार और स्थानीय उद्यम आय बढ़ाने, रोजगार पैदा करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। 

एलडीएम नीरज सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि जब लोग रोजगार खोजने के बजाय रोजगार देने की दिशा में आगे बढ़ते हैं, तो परिवार, समाज और देश, तीनों की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है।

कार्यक्रम का संचालन शिशिर खरे ने किया। इस अवसर पर डीडीएम नाबार्ड अभिनव शुक्ला ने भी नाबार्ड की सुविधाओं से आमजन को अवगत कराया.

कार्यक्रम में निदेशक रवि रंजन, फैकल्टी संजीव कुमार, अमृता दुबे, शांतनु शेखर सिंह, यशवंत कुमार आदि भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |