प्रतापगढ़। जिले में रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महान वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी एक भारतीय महिला थी जो स्वतंत्रता सेनानी और प्रथम शहीद वीरांगना थी। उनका जन्म 16 अगस्त 1831को मनेकड़ी सिवनी मध्यप्रदेश में हुआ था। उनका विवाह रामगढ़ के राजा लक्ष्मण सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह से हुआ था। रानी अवंती बाई लोधी पति के अस्वस्थ और पुत्रों के अल्पायु होने के कारण अपने राज्य की बागडोर संभाली। 1857 में अंग्रेजों ने रामगढ़ राज्य पर अधिकार करने का प्रयास किया जिसे रानी अवंती बाई ने असफल कर दिया। उन्होंने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध कड़ा संघर्ष किया और खैरी के युद्ध में अंग्रेजों को हराया। 20 मार्च 1858 को देवहरीगढ़ की युद्ध भूमि में उन्होंने मातृभूमि के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष मनीष पाल, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रामबहादुर पटेल, सांसद मीडिया प्रभारी वकार अहमद, कोषाध्यक्ष अश्वनी सोनी, विजय गौतम, विकास यादव, मानवेंद्र पटेल, प्रदीप यादव, मोहन लाल यादव, मोहम्मद जलाल सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।
