लखनऊः सड़क मार्ग जर्जर, अधूरी पड़ी सड़क, लापरवाही नजर आई! सड़क पर कीचड़ व गढ्ढों में फंसकर राहगीर हो रहें चोटिल, अधूरी पड़ी सड़क
August 23, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र अंतर्गत कई सड़के जर्जर हालत में पड़ी हुई है। कुछ सड़के आधी अधूरी पड़ी है और पूरा पैसा पास होकर निकल गया, कहीं ना कहीं लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयों व संबंधित जेई के लापरवाहीं के कारण आधी अधूरी सड़क पड़ी हुई हैं। बगहा गांव से हाईवे रोड को जोड़ने वाली सड़क अभी भी बीच में जर्जर पड़ी हुई है। जहां बगहा गांव निवासी सुशील सिंह की आटा चक्की के पास लगभग 500 मीटर सड़क अधूरी पड़ी हुई है और पूरी सड़क का निर्माण पूरा हो चुका हैं। वहीं बगहा गांव के पास अधूरी पड़ी सड़क को लेकर पूर्व प्रधान पूर्व जिला पंचायत क्षत्रिय चेतना परिषद के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील कुमार सिंह ने बताया कि इस सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन बगहा गांव के पास यह सड़क अभी भी अधूरी पड़ी हुई हैं जिसकी शिकायत मैंने क्षेत्रीय विधायक योगेश शुक्ला से कई बार की, उन्होंने आश्वासन दिया कि यह सड़क का निर्माण पूरा कर दिया जायेगा, लेकिन यह सड़क अभी भी अधूरी पड़ी हुई है। जिससे इस सड़क से गुजरने वाले लगभग आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण सड़क पर गहरे गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं, क्योंकि बारिश के समय गड्ढे दिखाई नहीं पड़ते हैं और राहगीर इसमें वाहन लेकर गिर जाते हैं जिससे कि चोटिल भी होते रहते हैं, उन्होंने इस सड़क का निर्माण जल्दी करवाने की मांग की हैं। वहीं इटौंजा माल रोड से नहर किनारे होकर सड़क रायपुर राजा गई है यह सड़क लगभग डेढ़ किलोमीटर मार्ग जर्जर गहरे गड्ढों से भरा हुआ हैं। माल रोड से मरपा, मलूकपुर, माधवपुर गांवों को जोड़ने वाली सड़क सालों से जर्जर पड़ी हैं। वहीं इटौंजा से माल की तरफ जाने वाली सड़क हरदा कालोनी चैराहे के पास बरसात में कुछ दिनों पहले गहरा गड्ढा हो गया था, मिट्टी ईंट भर कर पाट दिया गया और पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारियों ने डामर गिट्टी का ठोस काम नहीं किया लापरवाही की गई। वहीं बख्शी का तालाब क्षेत्र से कुंम्हरावां को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जो उनई देवी मंदिर के पीछे से होकर गुजरती हैं। ग्राम पंचायत उनई, हेमी, भक्ता खेड़ा को जोड़ती है जर्जर सड़क बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यह कई गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है, यह पूरी तरह से टूटी पड़ी है गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। जिससे स्कूली बच्चों, किसानों और सावन में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है।
