Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला ने 130 मीटर सी.सी. रोड,नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर किया शिलान्यास! बीकेटी भाजपा विधायक ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब (बीकेटी) विधानसभा क्षेत्र के महोना नगर पंचायत केसरमऊ खुर्द वार्ड नंबर एक (1) में बीकेटी भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने सड़क व नाली निर्माण का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। बता दे कि नगर पंचायत महोना के वार्ड नं० एक (1) केसरमऊ खुर्द में रमेश के घर से जसकरण के घर तक 130 मीटर सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य का बख्शी का तालाब विधानसभा भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने विधि-विधान से भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस दौरान महोना चेयरमैन जिया,केसरमऊ खुर्द वार्ड सभासद, भाजपा बूथ अध्यक्ष, कुंम्हरावां मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह,भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता वहां पर मौजूद रहें। इस दौरान विधायक योगेश शुक्ला ने सभी से कहा कि यह कार्य क्षेत्र में बेहतर आवागमन एवं आवश्यक जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर विधायक योगेश शुक्ला ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस कार्यक्रम में महोना नगर पंचायत चेयरमैन जियाउल रहमान, सभासद मनोज रावत, सभासद राज गोलू, मंडल अध्यक्ष कुंम्हरावां कुलदीप सिंह,मंडल उपाध्यक्ष उमेश शुक्ला, राधेश्याम गुप्ता, भाजपा कार्यकर्ता सहित जनप्रतिनिधि क्षेत्रवासी मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |