Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः महिगवां पुलिस ने सड़क जाम व उपद्रव करने पर दर्ज किया मुकदमा


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन महिगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत महिगवां के कुम्हरावां चैराहे पर शाहपुर युवक के हत्याकांड के विरोध में गुरुवार को पांच घंटे तक सड़क जाम कर हंगामा करने के मामले में महिगवां पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और उपद्रव के आरोप में 16 नामजद समेत 70 से 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं। वहीं महिगवां थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्या ने बताया कि 19 अगस्त की शाम शाहपुर स्थित देशी शराब के ठेके पर मोनू उर्फ दिलीप सिंह की हत्या हुई थी, पुलिस ने मामले में चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। इसके बावजूद गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग कुम्हरावां चैराहे पर जुट गए और कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। पांच घंटे तक जाम रहने से एंबुलेंस और स्कूली वाहनों को भी परेशानी हुई और कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। पुलिस ने 16 लोगों को नामजद और 70 से 80 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं। इस मामले की जांच उपनिरीक्षक गौरी शंकर यादव को सौंपी गई हैं। युवक हत्या मामले में आरोपीयों को महिगवां पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |