Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः कांग्रेसियों ने अपने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर मनाया अगस्त क्रांति दिवस


प्रतापगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ के अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी जी की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में अगस्त क्रांति दिवस मनाया गया

इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी एवं सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी जी ने कहा कि “अगस्त क्रांति दिवस हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। भारत छोड़ो आंदोलन ने देशवासियों में एकजुटता और आजादी की नई चेतना पैदा की। आज आवश्यकता है कि हम स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करते हुए देश की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा के लिए संकल्प लें।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास देश के स्वतंत्रता संघर्ष, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के संघर्ष का इतिहास है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने के लिए लगातार संघर्ष करते रहना होगा।

इस अवसर पर वेदांत तिवारी,रवि भूषण सिन्हा,मासूम हैदर, डॉ दीपक शुक्ला, अभय प्रताप सिंह, प्रवीण द्विवेदी, रियाज सुल्तान, नूर आलम देवमणि पांडेय,डॉ वसीम खान, डॉ. शमीम अहमद अंसारी,डॉ.संजय कुमार पाल,डॉ. राम चन्द्र गुप्ता, डॉ. राम शिरोमणि मौर्य, राजकुमार,पप्पू शर्मा जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |