Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुर: सुहवल पुलिस को मिली सफलता , एक पिकप और 93 पेटी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार


गाजीपुर । जनपद के थाना सुहवल पुलिस द्वारा कुल 1 अदद पिकअप वाहन में  93 पेटी देशी शराब ब्ल्यू लाईम (प्रत्येक पेटी में 45-45 टेट्रा पैक) के साथ  एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 09.08.2026 को  थानाध्यक्ष कमलेश कुमार मय हमराह द्वारा ढ़ढनी बाजार में चेकिंग के दौरान मुखबीर खास द्वारा सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति शराब के अवैध परिवहनध्तस्करी में लगे हुए हैं। जो गाड़ियों का नम्बर छिपा कर बिहार प्रान्त ले जाकर अधिक कीमतों में बेचते हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा भगीरथपुर गेट के पास एक संदिग्ध पिकप वाहन को रुकवाकर तलाशी ली गई तो वाहन चालक व उसमे बैठे लोग पुलिस टीम को देखकर कुछ दूर पहले ही वाहन रोक कर वाहन से उतर कर इधर दृउधर भागने लगे कि पुलिस वालों द्वारा एक व्यक्ति को पकड लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम छोटू बिन्द पुत्र विरेन्द्र बिन्द बताया । पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें कुल 93 पेटी देशी शराब ब्ल्यू लाईम (प्रत्येक पेटी में 45-45 टेट्रा पैक) बरामद हुई । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 82ध्26 धारा 60ध्72 आब0 अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |