Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ष्राज बाबू ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र! सदर जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के किनारे उगे कटीली झाड़ियों को हटाने की रखी बात


सुलतानपुर । सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय राजबाबू ने बरसात के मौसम में सड़कों के किनारे उगी कटीली और घनी झाड़ियों से राहगीरों को हो रही परेशानियों को देखते हुए,जिलाधिकारी को पत्र लिखकर’ संज्ञान लेने को कहा सड़क किनारे पर कटीले पेड़ व झाड़ियां बड़े हो जाने के बाद भी नहीं हटाए जाने से आम जनता और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस प्रकार के अतिक्रमण और सुरक्षा संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिए जिलाधिकारी (क्ड) को पत्र लिखकर इन्हें जल्द से जल्द हटवाने की मांग किया हैं,ताकि यातायात के समय होने वाली दुर्घटनाओ से बचा जा सके और यातायात सुगम हो सके।

विधायक ने बात करने पर बताया कि सडक किनारे बरसात के दिनों में झाड़ियां बढ़ने से सड़क का दायरा संकुचित हो जाता है, रात के समय या कभी कभी दिन में भी  वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहन नहीं दिखते। मोड़ और चैराहों पर फैली झाड़ियों के कारण आए दिन हादसे होने से लोग घायल होते हैं। घनी झाड़ियों में जहरीले कीड़े और सांप-बिच्छू छिपे रहते हैं, जिससे क्षेत्रिय लोगों व स्कूली बच्चों को खतरा बना रहता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |