Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुरः कलमकारों से रूबरू होकर नवागत कप्तान विनीत जायसवाल ने परखी जिले की नब्ज! कलमकारों की समस्याओं को सुना, पुलिस के आला अफसरों से समन्वय बनाकर समाधान का दिया भरोसा


सुलतानपुर । जिले के नवागत कप्तान ने आज पत्रकारों के साथ सीधा संवाद कर जिले की जमीनी हकीकत को परखा। बैठक के दौरान कलमकारों ने जिले की प्रमुख समस्याओं - कानून व्यवस्था, यातायात, अवैध अतिक्रमण, और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी।

कप्तान विनीत जायसवाल ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए कहा कि मीडिया समाज का आईना है और आप लोगों के माध्यम से ही असली समस्याएं सामने आती हैं।उन्होंने आश्वस्त किया कि जिन मुद्दों पर पुलिस विभाग का सीधा हस्तक्षेप है, उन पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी, वहीं जो मामले अन्य विभागों से जुड़े हैं, उन पर जिले के आला अफसरों के साथ गंभीरता से विचार-विमर्श कर आम जन को जल्द से जल्द समस्याओं से निजात दिलाने की कोशिश की जाएगी। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में जिले के पत्रकार मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |