Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः विधायक खेल स्पर्धा से करियर की शुरुआत, अंडर-19 में बीसलपुर के लाल ने मचाया धमाल! राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 बैडमिंटन स्पर्धा में विद्यांश सक्सेना ने हासिल किया प्रथम स्थान


बीसलपुर। नगर की छेदालाल कॉलोनी निवासी और कक्षा 12 के छात्र विद्यांश सक्सेना ने राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर बीसलपुर, पीलीभीत और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यांश ने करीब एक वर्ष पहले डायट में आयोजित विधायक खेल स्पर्धा में हिस्सा लेकर अपने खेल करियर की शुरुआत की थी। प्रतियोगिता में सफलता के बाद उन्होंने जिला, मंडल और प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।विद्यांश ने बताया कि अंडर-19 में चयन होने के बाद 19 अगस्त को पहला मुकाबला खेला, जिसमें जीत दर्ज की। इसके बाद 20 अगस्त को सेमीफाइनल मुकाबला भी अपने नाम किया। 21 अगस्त को फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने प्रथम स्थान हासिल कर लिया।विद्यांश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और अपने कोच नासिर को दिया। विद्यांश ने बताया कि उनके बाबा डॉ. हरिमोहन सक्सेना, दादी सन्नो सक्सेना, पिता डॉ. सचिन सक्सेना और माता ज्योति सक्सेना ने हमेशा उन्हें खेल के लिए प्रोत्साहित किया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने के बाद बीसलपुर पहुंचे विद्यांश का भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने उनके घर पहुंचकर सम्मान किया। विधायक ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अशोक शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, राजू जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने विद्यांश की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |