Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठी: पढ़ाई के दौरान छात्रा को सांप ने डसा, हुई मौत


अमेठी । पीपरपुर थाना क्षेत्र में सांप के डसने से एक छात्रा की मौत हो गई। घटना शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे की है। घटकौर गांव निवासी विजयलक्ष्मी (19), पुत्री राधेश्याम कोरी, अपने कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। परिजनों ने पहले युवती को झाड़-फूंक के लिए लोहारामऊ ले गए। वहां से हालत बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पीपरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |