Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः स्कूल में अतिथि भोज से परखी गई मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता! अकोड़ा नौगमियां के प्राथमिक विद्यालय में रोटी-छोले और खीर का बना भोजन


बीसलपुर। शासन के निर्देश पर मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय अकोड़ा नौगमियां में अतिथि भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था को बेहतर बनाना रहा।

विद्यालय में निर्धारित मैन्यू के अनुसार रोटी, छोले और खीर तैयार की गई। बच्चों के भोजन करने के बाद अतिथि भोज आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रशासक रामश्री, प्रशासक प्रतिनिधि नरेश कुमार, दिगंबर प्रसाद, रघुनंदन प्रसाद, अंगने लाल सहित शिक्षा समिति से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।

अतिथि भोज की व्यवस्था विद्यालय की प्रभारी अध्यापिका जसोदा देवी की देखरेख में की गई। शिक्षामित्र मीना देवी और मुनेंद्र पाल सहित विद्यालय स्टाफ भी मौजूद रहा। विद्यालय की रसोइयों ने निर्धारित मैन्यू के अनुसार भोजन तैयार किया, जिसकी गुणवत्ता और स्वाद की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय में बच्चों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने तथा सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |