Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा का आगमन होगा आज


प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा 02 अगस्त 2026 को जनपद प्रतापगढ़ के दौरे पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह कौशाम्बी से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 10.45 बजे निरीक्षण भवन प्रतापगढ़ पहुंचेंगी। इसके उपरांत पूर्वान्ह 11.45 बजे वह हरि पैलेस प्रतापगढ़ में आयोजित सम्राट युवा संवाद एवं कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगी। अपरान्ह 1 बजे महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा डा. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज जायेंगी। इसके बाद अपरान्ह 1.35 बजे पुनः निरीक्षण भवन प्रतापगढ़ पहुंचेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निरीक्षण भवन से वह कौशाम्बी के लिए प्रस्थान करेंगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |