Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित किया चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक


प्रतापगढ। जिले में शनिवार को कांग्रेस कार्यालय, इन्दिरा भवन,अम्बेडकर चैराहा पर कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न हुई स उक्त बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी व संचालन कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ.दीपक शुक्ल ने किया स

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने बताया कि 8 अगस्त 2026 को प्रयागराज में देश के नेता प्रतिपक्ष जननायक राहुल गांधी जी ष्छात्रों की गूंज कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे स प्रतापगढ़ जनपद से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के बीच पहुँचकर उन्हें प्रयागराज पहुचने की अपील करना है स

श्री त्रिपाठी ने कहा की बहुत जल्द मेडिकल कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा जाएगा स

संचालन कर रहे जिला अध्यक्ष डॉ दीपक शुक्ला ने कहा कि 20 अगस्त को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी का जन्म जयंती मनाया जाएगा शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देश पर जिला कांग्रेस कार्यालय, इन्दिरा भवन पर निः शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनपद प्रतापगढ़ के वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में मेडिकल कैंप को सुचारू रूप से चलाया जाएगा स

उन्होंने संगठन विस्तार को लेकर विस्तार से अपनी बात रखें पूर्व में किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा हुई तथा आगामी कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा हुई स

इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष डॉ वसीम खान,जिला महासचिव डॉ. शमीम अहमद अंसारी,जिला महासचिव डॉ.संजय कुमार पाल, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राम चन्द्र गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राम शिरोमणि मौर्य, कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार, कार्यकारिणी सदस्य पप्पू शर्मा जी मुख्य रूप से उपस्तिथ रहे स

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |