Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः मुंशी पुलिया पर आकाश अग्रवाल के नेतृत्व में भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन! छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, लखनऊ वरिष्ठ पत्रकारों का किया सम्मानित


लखनऊ। लखनऊ के इंदिरा नगर मुंशी पुलिया के पास ए.आई.टी. इंस्टीट्यूट व आदर्श व्यापारी एसोसिएशन इंदिरा नगर के सौजन्य से मुंशी पुलिया चैराहे पर 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्यता एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। यह कार्यक्रम इंदिरा नगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि रिटायर्ड कैप्टन शत्रुघ्न सिंह, कैप्टन चंदन सिंह नेगी ने ध्वजारोहण किया। विशिष्ट अतिथि एसीपी गाजीपुर अमित कुमार पांडेय ने व्यापारी बंधुओं, बच्चों एवं अभिभावकों को नशामुक्ति, राष्ट्रसेवा, वीर जवानों के सम्मान एवं आपसी प्रेम-सद्भाव की शपथ दिलाई। इस दौरान आकाश अग्रवाल और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक रंजन ने लखनऊ वरिष्ठ पत्रकार पीयूष द्विवेदी को मीडिया सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कैप्टन शत्रुघ्न सिंह एवं कैप्टन चंदन सिंह नेगी को राष्ट्र गौरव सम्मान तथा डॉ. नवल किशोर त्रिपाठी, डॉ. गीता सिंह, डॉ. रूबी राज सिन्हा, डॉ. दिनेश श्रीवास्तव, डॉ. राम लखन वर्मा एवं सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक देवी शरण त्रिपाठी जी सहित विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का भी सम्मान किया गया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी, मंडल अध्यक्ष राजकुमार रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष वेद राजवंश, महिला इकाई सचिव शशि गिरी, संगठन मंत्री निशि अग्रवाल, उपसचिव पल्लवी सिंह एवं प्रचार मंत्री अजीत अग्रवाल सहित पदाधिकारी मौजूद रहें। वहीं अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, व्यापारियों, बच्चों एवं मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति एवं देशसेवा की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी सहयोगियों को सफल एवं ऐतिहासिक आयोजन के लिए बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |