लखनऊः अपनी चांदी की चेन मांगने पर घर में घुसकर दबंगों ने लोहे की सरिया व ईंटों से युवक को बुरी तरह मारा-पीटा! पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत, मारकर अधमरा छोड़ने का आरोप, अस्पताल में चल रहा इलाज
August 16, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन इटौंजा थाना क्षेत्र अंतर्गत चतुरा बाग गांव निवासी जितेन्द्र गौतम को सूरज व राजू ने लोहे की सरिया व ईंटों से बुरी तरह मारा पीटा। पीड़ित जितेन्द्र का गंभीर अवस्था में अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना शनिवार रात्रि करीब 9 बजे हुई,जब दबंगों ने घर से निकाल कर जितेन्द्र व मां विमला को बुरी तरह मारा पीटा है। पीड़ित बुरी तरह हैं जख्मी है अस्पताल में इलाज चल रहा है।जिंदगी और मौत के बीच जितेन्द्र जूझ रहा है।पीड़ित ने इटौंजा थाने पर लिखित शिकायत की है। वहीं पुलिस ने बताया कि पुलिस ने राजू को गिरफ्तार कर लिया और सूरज गौतम अभी भी फरार है,यह घटना चतुराबाग अन्य गांव में चर्चा का विषय नहीं रही। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रहीं हैं।
