लखनऊः इटौंजा नगर पंचायत चेयरमैन ने कार्यालय पर किया ध्वजारोहण,सभासद और नागरिक रहे मौजूद
August 16, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले की इटौंजा नगर पंचायत कार्यालय पर नगर पंचायत इटौंजा चेयरमैन ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण कर भारत के वीर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर सभासद सुधाकर अवस्थी,सभासद प्रतिनिधि संजय त्रिपाठी,सभासद हनुमान यादव, सभासद संजय मिश्रा, सभासद अमित कुमार, सभासद राजू गौतम, नि. सभासद गौरव तिवारी, जिलामंत्री भाजपा लखनऊ राजू कश्यप,दिनेश सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटौंजा के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार बाजपेई, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, डॉ० कुलदीप तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष इटौंजा अनूप शुक्ला,अनूप द्विवेदी,अतुल मिश्रा,पुत्तू मिश्रा,दीपक मिश्रा, सहित समस्त व्यापारी, नागरिक,विद्यालय के अध्यापक, नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी गण मौजूद रहें।
