Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः बंद मकान का ताला तोड़ एक लाख रुपए नगद और रजिस्ट्री की डीड चोरी


आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके के शुभम सिटी में दो दिन पूर्व 10 अगस्त को चोरों ने दिनदहाड़े दोपहर समय एक मकान का ताला तोड़ आलमारी में रखे एक लाख रुपए नगद,रजिस्ट्री की डीड और चांदी के कटोरी चोरी कर लिए। कृष्णा नगर के शुभम सिटी में रहने वाले शिवम नायक के अनुसार 10 अगस्त की दोपहर उनके मकान के मुख्य द्वार का ताला तोड़ कमरे में रखे स्टील और लकड़ी के आलमारी से एक लाख रुपए नगद जोकि उन्होंने जमीन खरीदने के लिए रखा था रजिस्ट्री के डीड पेपर और चांदी की चार कटोरी चोरी कर लिया गया। जब वह घर पहुंचे तो घर का सारा सामान अस्त व्यस्त बिखरा पड़ा हुआ था। चोरी की जानकारी होने पर उन्होंने कंट्रोल नंबर पर पुलिस को सूचना दी थी मौके पर पारा थाने की पुलिस पहुंची थी और घटना स्थल का वीडियो भी बनाया था लेकिन घटना कृष्णा नगर थाने की बात कह स्थानीय थाने पर शिकायत करने की बात कह चलती बनी। कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मंगलवार को चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |