Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः लालबाग से गांधी प्रतिमा तक लहराया तिरंगा, स्कूली बच्चों और नागरिकों में दिखा भारी उत्साह


लखनऊ। श्हर घर तिरंगा अभियानश् के तहत नगर निगम लखनऊ द्वारा महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल के नेतृत्व में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय से शुरू होकर यात्रा हलवासिया चैराहा, मेफेयर चैराहा और अटल चैक होते हुए गांधी प्रतिमा पर समाप्त हुई।

यात्रा में स्कूली बच्चों, स्थानीय पार्षदों, नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित निगम के अधिकारियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए लोगों के नारों और देशभक्ति गीतों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने तिरंगे को देश की आन-बान-शान बताते हुए सभी लखनऊवासियों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बनने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |