संग्रामपुर: सड़क दुघर्टना में युवक की दर्दनाक मौत
August 20, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। घर से निकलकर हरियाणा जिले के गुड़गांव में एक निजी कम्पनी में काम करने गये युवक पंकज सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी नारायनपुर संग्रामपुर का मंगलवार की रात एक सड़क दुघर्टना में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी मिलने पर गांव में सन्नाटा पसरा वहीं मृतक परिवार में कोहराम मच गया।चार भाइयों में सबसे छोटे पंकज सिंह रोजगार के लिए हरियाणा राज्य के गुड़गांव स्थित निजी कम्पनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे मंगलवार की रात कम्पनी का समान जा रहा था उसी की डिलेवरी को लेकर वे दूसरी कम्पनी जा रहे थे कि सड़क दुर्घटना के शिकार हो गई। घटना की जानकारी गांव के परजनों तक दी गई जो एक आग की तरह फैल गई इस दुख की घड़ी में परिजनों शान्त्वना न देने के लिए हजारों लोग नारायणपुर गांव पहुंचे फिलहाल अभी तक शव घर तक नहीं आया है। घर में बड़े विकास सिंह चैहान एक सामाजिक कार्यकर्ता होने के कारण लोगों का आने जाने का ताता लगा रहा।
