संग्रामपुर: 51 विद्यालयों में सद्भावना दिवस पर प्रतियोगिताएं आयोजित
August 20, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। सद्भावना दिवस 20 अगस्त के अवसर पर देशभर के विद्यालयों और शैक्षिक संस्थानों में राष्ट्रीय एकता शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को लेकर अमेठी लोकसभा क्षेत्र में 51 विद्यालयों में प्रतियोगी परीक्षाएं कराई गई जिनमें संग्रामपुर क्षेत्र के तीन विद्यालय भी शामिल है। प्रतियोगी परीक्षा के दौरान पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी जनपद अमेठी के डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि यह दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारत के इतिहास राष्ट्रीय एकीकरण धर्मनिरपेक्षता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान पर आधारित वस्तुनिष्ठ परीक्षा कराई गई है छात्र राष्ट्रीय एकता में युवाओं की भूमिका शांति और सद्भाव जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त करने का माध्यम बनाया गया है। प्रतियोगी परीक्षा में विविधता मे एकता और हिंसा का त्याग जैसे विषयों पर विचार प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है। प्रतियोगी परीक्षा में सौहार्द पर्यावरण संरक्षण और अखंड भारत के चित्रों का रचनात्मक प्रस्तुत करने के लिए भी प्रश्न पूछे गए हैं उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतियोगिता में पहले सभी छात्र बिना किसी भेदभाव और समाज में शांति बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है जिससे बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच छात्रों में आपसी भाईचारे की भावना का विकास हो सके। विधानसभा प्रभारी राजीव रोशन तिवारी ने बताया कि लोकसभा के 51 विद्यालयों में यह परीक्षा आयोजित की गई है जिनमें संग्रामपुर के तीन विद्यालय डॉ सुभाष इंटर कॉलेज गोरखापुर, इंटर कॉलेज कालिकन धाम, व अम्मरपुर का निजी विद्यालय शामिल किया गया है इंटर कॉलेज कालिकन धाम में कुल 35 परीक्षार्थियों ने इस प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होकर परीक्षा दी। इंटर कॉलेज कालिकन धाम में परीक्षा कराने की जिम्मेदारी जिला सचिव राकेश मौर्य व सभाजीत शुक्ला को दी गई। डॉ सुभाष चंद्र इंटर कॉलेज गोरखापुर में कांग्रेसी नेता ओमप्रकाश पांडे व अनुज शुक्ला द्वारा परीक्षा व्यवस्था की गई वही एमडी पब्लिक स्कूल अम्मरपुर में जियालाल और जयप्रकाश यादव बलराम वर्मा को परीक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई संग्रामपुर क्षेत्र के सभी केंद्र पर पर्यवेक्षक के रूप में कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष संग्रामपुर बृजेश मिश्रा बृजेन्द्र सिंह लोहा अमरेश शुक्ला तैनात रहे। सकुशल परीक्षा उपरांत ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी संग्रामपुर बृजेश मिश्रा ने बताया कि आज भारत रत्न प्राप्त पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई जा रही है उनकी छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया। कंप्यूटर शिक्षा के जनक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के विचारों पर संग्रामपुर के तीन विद्यालयों पर प्रतियोगी परीक्षाएं कराई गई।
