Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कन्नौजः कन्नौज मे कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान! संगठन को मजबूत करने पर हुआ मंथन


कन्नौज। आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम मे कन्नौज मे जिला कांग्रेस अध्यक्ष साकिर हुसैन के नेतृत्व मे संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और प्रदेश प्रभारी शरद मिश्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम मे कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्षों के साथ ही विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शहर अध्यक्ष और पार्टी के अन्य प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक के दौरान कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनाव से पहले पार्टी की तैयारियों को धार देने पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि विकास उपाध्याय ने कहा कि बैठक का उद्देश्य कांग्रेस को मजबूत बनाना और संगठन को जमीनी स्तर पर विस्तार देना है।

उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से एक आवेदन पत्रध्फॉर्म भी जारी किया गया है जिसके माध्यम से इच्छुक कार्यकर्ता और पदाधिकारी संगठन मे जिम्मेदारी के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं।

विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों से लेकर बूथ अध्यक्षों तक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया जाएगा और प्रत्येक स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति तैयार की जाएगी।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी अपने संगठन को पूरी तरह मजबूत करने और बूथ स्तर तक सक्रिय करने की तैयारी मे जुटी है। बैठक मे कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |