Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: गायब दरोगा प्रयागराज में मिले पहुंचे घर


अहरौरा/मिर्जापुर। परिवारिक कारणों से लखनऊ के इंदिरा नगर से 11 अगस्त को गायब दरोगा सब इंस्पेक्टर आनंद कुमार मिश्रा सोमवार की रात्रि प्रयागराज में स्थित एक होटल में मिले। पुलिस के साथ होटल पहुंचे परिजन आनंद मिश्रा को मंगलवार की अल सुबह लेकर अहरौरा पहुंचे तो परिजनों ने राहत की सांस ली। बता दें की अहरौरा के मिश्रान मोहल्ला निवासी आनन्द कुमार मिश्रा लखनऊ के इंदिरा नगर थाने में नियुक्त है। इनकी पत्नी अंजली मिश्रा भी सब इंस्पेक्टर हैं वह सरोजनी नगर में हैं पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर आनंद कुमार मिश्रा 11 अगस्त को अपने आवास से ऑफिस के लिए निकले और देर शाम तक घर नहीं पहुंचे पत्नी परेशान हुई और फोन करने लगी तो मोबाइल बंद मिला इसके बाद उन्होंने उनके घर अहरौरा स्थित उनके भाई कल्याण मिश्रा व अजीत मिश्रा को फोन की तो घर पर भी कोई जानकारी नहीं मिली चारों तरफ उन्होंने परेशान होकर फोन किया परिजनों ने भी फोन किया लेकिन कही कोई जानकारी न मिलने पर परिजन परेशान हो गए। इसके बाद दरोगा आनंद मिश्रा की पत्नी अंजली मिश्रा ने सरोजनी नगर थाने में गुमसुदगी दर्ज कराई एक दरोगा के गायब होने की सूचना पर पूरे महकमे में हड़कम मच गया सर्विलांस के जरिए लोकेशन पुलिस तलाशने लगी। फिर आनंद मिश्रा की लोकेशन वाराणसी कैंट स्टेशन के पास मिली तो वहां से आनंद निकल चुके थे इसके बाद लोकेशन लंका मिली तो वहां जब तक पुलिस पहुंची होटल खाली कर चुके थे। सोमवार देर रात को आनंद की लोकेशन प्रयागराज मिली तो पुलिस के साथ परिजन प्रयागराज पहुंच गए और 12 बजे रात के करीब उनको बरामद कर लिया गया। इसके बाद परिजन लेकर सुबह घर पहुंचे तो परिजनों ने राहत की सांस ली। लेकिन बिना किसी को बताए क्यों गायब हो गए थे इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है परिजन कुछ भी बताने को लेकर नहीं है। बता दें की दरोगा आनंद मिश्रा तीन भाई है आनंद और कल्याण जुड़वां भाई हैं तो अजीत मिश्रा सबसे बड़े है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |