Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः चीनी मिल कर्मचारियों की छह सूत्रीय मांगों को लेकर मजदूर यूनियन ने सौंपा ज्ञापन


बीसलपुर। कोऑपरेटिव चीनी मिल मजदूर यूनियन की ओर से कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और छह सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। यूनियन के अध्यक्ष श्यामबहादुर शर्मा और मंत्री राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में विधायक विवेक कुमार वर्मा, जिलाधिकारी  तथा चीनी मिल के उपाध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मांगों को शीघ्र निराकरण की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि चीनी मिल में 10 वर्ष या उससे अधिक समय से कार्यरत सभी दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन का लाभ दिया जाए। साथ ही मिल में कार्यरत सभी संविदा कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग के निर्धारित वेतनमान के अनुसार भुगतान कराया जाए।यूनियन ने संघ कार्यालय लखनऊ द्वारा स्वीकृत महंगाई भत्ते के एरियर का भुगतान कराने की मांग भी उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि स्थायी एवं सीजनल कर्मचारियों के एरियर की पहली किस्त का भुगतान मई माह में किया जाना था। इसलिए कर्मचारियों के लंबित एरियर की पहली किस्त का भुगतान शीघ्र कराया जाए। इसके अलावा संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के निर्धारित वेतनमान की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कराने की मांग की गई, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप समान कार्य-समान वेतन के संबंध में पारदर्शिता बनी रहे। ज्ञापन में कारखाना अधिनियम-1948 के प्रावधानों के तहत प्राथमिक उपचार केंद्र का संचालन, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और मिल कॉलोनी की साफ-सफाई का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने की मांग की गई। साथ ही मिल में कार्यरत सभी कर्मचारियों के साथ समान व्यवहार करने और किसी कर्मचारी को व्यक्तिगत लाभ न पहुंचाने की मांग रखी गई।ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष श्यामबहादुर शर्मा, मंत्री राजेंद्र कुमार के अलावा मोहन स्वरूप, वीरेंद्र पाल, दीनानाथ, राजू और महेंद्र पाल समेत सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे। यूनियन ने संबंधित अधिकारियों से कर्मचारियों की मांगों का संज्ञान लेकर जल्द समाधान कराने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |