Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः राम कथा सुनने से हो जाता है मन का शुद्धिकरण रति दासी


बीसलपुर।वृंदावन धाम से पधारीकथावाचिका साध्वी रति दासी ने नगर के बड़ा देवी मंदिर मे चल रही राम कथा में कहा कि राम कथा का अमृत पान करने से मन का शुद्धिकरण हो जाता है और जीवन रूपी नैया भवसागर से पर लग जाती हैं। प्रभु राम हमारे आचरण और हमारे उत्तम विचार में अवश्य विराजमान होने चाहिए। यही उनकी सबसे बड़ी भक्ति है। उन्होंने आदर्श राजा, उत्कृष्ट भाई, श्रेष्ठ पुत्र, महान मित्र की भूमिका एक साथ निभाई तथा एक मानक स्थापित किया।  उन्होंने कहा कि प्रभु राम के नाम मात्र से रावण जैसे अत्याचारी का अंत हो जाता है और अंदर के सारे क्लेश पाप और कुविचार समाप्त हो जाते हैं। मन के रावण का अंत करें, स्वतरू प्रभु राम की भक्ति मिल जाएगी। अन्याय पर न्याय की जीत के लिए प्रभु श्री राम ने  समुद्र को पार कर यह साबित कर दिया कि अन्याय और अत्याचार का हर समय विरोध करना ही मनुष्य का नैतिक कर्तव्य है। राम कथा में  माहौल भक्तिमय हो गया। कथावाचिका ने कहा कि सत्संग के माध्यम से ही हम ईश्वर के करीब पहुंचते हैं। उन्होंने भगवान श्रीराम की मार्मिक कथाओं का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम थे। कथा के विश्राम पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर गोपाल कृष्ण अग्रवाल, संजीव नाथ अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |