Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: लम्भुआ तहसील प्रांगण में बाबा विश्वनाथ महादेव मंदिर का भूमि पूजन सम्पन्न! जिलाधिकारी ने किया शिलान्यास,श्रद्धालुओं में हर्ष


लम्भुआ/सुलतानपुर। पावन श्रावण मास में शनिवार को तहसील लम्भुआ में प्रस्तावित बाबा विश्वनाथ महादेव मंदिर का भूमि पूजन बड़े ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ।

भूमि पूजन कार्यक्रम जिलाधिकारी सुल्तानपुर इन्द्रजीत सिंह के कर कमलों द्वारा तहसील प्रांगण में शनिवार की शाम सम्पन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई और मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई।

इस अवसर पर बाबा विश्वनाथ धर्मार्थ कार्य समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से लम्भुआ क्षेत्र में भव्य शिव मंदिर का निर्माण किया जाएगा। यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनेगा।

कार्यक्रम में सीडीओ विनय कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं प्रशासन,उप जिलाधिकारी प्रीति जैन,तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी,नायब तहसीलदार अभय राज पाल व राजस्व विभाग समेत  बड़ी संख्या में नगर व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समिति के सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |