Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: करंट की चपेट में विद्युत संविदा कर्मी की मौत, सेवार्थम फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथ! पीड़ित परिवार को 76 हजार की आर्थिक सहायता, आवास निर्माण में भी सहयोग का आश्वासन


लंभुआ। लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के जफरापुर निवासी विद्युत संविदा कर्मी वीरेंद्र कुमार शुक्ल की गुरुवार को सखौली ग्राम पंचायत में विद्युत कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की जानकारी मिलने पर सेवार्थम फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशीष तिवारी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।फाउंडेशन की ओर से पीड़ित परिवार को कुल 76 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसमें मृतक के भाई को 51 हजार रुपये दिए गए, जबकि मृतक की माता, पत्नी और बच्चों को भी आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया गया।डॉ. आशीष तिवारी ने कहा कि परिवार को आगे भी हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि स्कैनर के माध्यम से भी आर्थिक सहयोग जारी रखा जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर लोग सीधे परिवार की मदद कर सकें।उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए आवास निर्माण में भी सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि परिवार को इस कठिन समय में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और सेवार्थम फाउंडेशन भविष्य में भी हरसंभव मदद के लिए उनके साथ खड़ा रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |