Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः दहेज की बलि चढ़ी नवविवाहिता! 5 लाख, सोने की चेन और अंगूठी की मांग पूरी न होने पर सल्फास खिलाकर हत्या का आरोप! पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार


  • भाई की तहरीर पर पति समेत कई ससुरालियों पर दहेज हत्या व प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज 


पीलीभीत। दहेज की मांग को लेकर एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से तहसील पूरनपुर क्षेत्र के गांव में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पहले लगातार प्रताड़ित किया गया और बाद में कथित तौर पर जबरन सल्फास की गोली खिलाकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति सहित अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, गोपालपुर निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी बहन मालती देवी का विवाह 4 जून 2025 को पूरनपुर क्षेत्र के गांव पड़रिया निवासी विजय कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने कम दहेज लाने का ताना देना शुरू कर दिया और विवाहिता को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।तहरीर के मुताबिक, पति और उसके परिजन बार-बार पांच लाख रुपये नकद, सोने की चेन और सोने की अंगूठी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर मालती के साथ मारपीट, गाली-गलौज और उत्पीड़न किया जाता था। मायके पक्ष का आरोप है कि इसी दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने मालती को कथित रूप से जबरन सल्फास की गोली खिला दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना के बाद ससुराल पक्ष ने उन्हें तत्काल सूचना तक नहीं दी। मामले की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष में कोहराम मच गया और उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने विनोद कुमार की तहरीर के आधार पर पति विजय कुमार सहित अन्य नामजद ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना एवं दहेज हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।पुलिस जांच जारी है। दहेज हत्या और जबरन विष देने के आरोप शिकायतकर्ता पक्ष द्वारा लगाए गए हैं, जिनकी पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |