Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा संगठन की हुई बैठक


संग्रामपुर/अमेठी। गुरुवार को आगामी स्वतंत्रता दिवस पर 10 से 15 अगस्त 2026 तक हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा अभियान को सफल बनाने के लिए मंडल संग्रामपुर के भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी संगठन की बैठक गयाबखख्श सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में हर घर तिरंगा व तिरंगा यात्रा को लेकर मंडल संग्रामपुर प्रभारी भाजपा संतोष द्विवेदी ने बताया  कि कार्यक्रम की शुरुआत 9 अगस्त से लखनऊ से शुरू होगी जो 10 से 12 अगस्त मंडल में यात्राएं निकाली जाएगी और 14  अगस्त को  विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस संगोष्ठी और श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया जाएगा और 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को हर घर झंडा फहराने की अपील की जाएगी।मंडल अध्यक्ष संग्रामपुर राजेश शुक्ला ने बताया कि इसी बीच  संत रविदास की कलश यात्रा निकाली जाएगी।इस कार्यक्रम में भाजपा के  पूर्व जिला पंचायत सदस्य सदाशिव पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष विपिन शुक्ला, शशिभूषण तिवारी,मंडल महामंत्री आलोक तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष रामेन्द्र नाथ पाण्डेय,शम्भू नाथ पाण्डेय, कन्हैया लाल पाण्डेय अरविंद पाण्डेय उर्फ बबलू पाण्डेय,राम चंद्र मिश्रा आदि संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |