सनी कुमार/लखनऊ। मोरल इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा अपने गारमेंट्स ब्रांड मूरक्समोरो का भव्य शोरूम पत्रकारपुरम, दुकान नंबर 215ध्230, गोमतीनगर, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में शुभारंभ किया गया।
इस शोरूम का उद्घाटन कंपनी के चेयरमैन श्री अरुण कुमार, एमडी श्री अजय शर्मा, सीनियर डायरेक्टर श्री अरविन्द शर्मा एवं श्री अभय शर्मा, जीएम श्री नीरज मिश्रा, श्री टिंकू यादव, मीडिया प्रभारीध्लीगल एडवाइजर श्री गुलाब शर्मा तथा मोरल ग्रुप परिवार के अन्य सदस्यों के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने ब्रांड की गुणवत्ता, डिजाइन और भविष्य की योजनाओं की सराहना करते हुए इसे उपभोक्ताओं के लिए एक बेहतर विकल्प बताया। कंपनी ने आशा व्यक्त की कि मूरक्समोरो ब्रांड लखनऊ सहित प्रदेश में तेजी से अपनी पहचान बनाएगा।
.jpg)