Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः 18 सालों से बाउंड्रीवॉल और शुद्ध पेयजल को तरस रहा प्राथमिक विद्यालय फर्रूखाबाद चिल्लावाँ, महापौर से लगाई गुहार


लखनऊ। राजधानी के नगर क्षेत्र जोन-1 स्थित प्राथमिक विद्यालय फर्रूखाबाद चिल्लावाँ में पिछले 18 वर्षों से बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव बना हुआ है। विद्यालय में सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल और बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल तक की उचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। इस गंभीर समस्या को लेकर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने  महापौर सुषमा खर्कवाल को पत्र लिखकर अविलंब हस्तक्षेप और सहायता की मांग की है।

महापौर को प्रेषित पत्र (दिनांक 15 जुलाई 2026) के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय फर्रूखाबाद चिल्लावाँ का निर्माण वर्ष 2008 में हुआ था। निर्माण के इतने वर्षों बाद भी आज तक विद्यालय परिसर की घेराबंदी के लिए बाउंड्रीवॉल नहीं बनाई जा सकी है। इसके अतिरिक्त शुद्ध पेयजल की व्यवस्था न होने से स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पत्र में बताया गया कि शिकायत करने पर नगर निगम द्वारा नल की मरम्मत तो कर दी जाती है, लेकिन वह एक महीने से अधिक समय तक कार्य नहीं करता और पुनः खराब हो जाता है।

विद्यालय प्रशासन ने बाउंड्रीवॉल न होने से उत्पन्न हो रही सुरक्षा चुनौतियों पर चिंता व्यक्त की है। बाउंड्री न होने की वजह से विद्यालय परिसर में लगातार बाहरी लोगों और असामाजिक तत्वों का अतिक्रमण बना रहता है। श्कंपोजिट ग्रांटश् से यदि विद्यालय परिसर में कोई व्यवस्था या रखरखाव कराया भी जाता है, तो बाउंड्री के अभाव में बाहरी तत्व उसका दुरुपयोग कर उसे नुकसान पहुँचाते हैं।

प्रधानाध्यापिका ने महापौर को अवगत कराया कि श्पेयरिंगश् प्रक्रिया के पश्चात दो विद्यालयों के विलय से यह संस्थान बना है। उन्होंने महापौर से अपील की है कि इस विद्यालय को सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अपना सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करें। साथ ही बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु परिसर में नई बोरिंग कराने के लिए नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |