लखनऊः इंटेक्स ने होम अप्लायंसेज पोर्टफोलियो का विस्तार किया, कई नए उत्पादों की घोषणा
August 05, 2026
लखनऊ। भारत के प्रमुख स्वदेशी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड्स में से एक इंटेक्स टेक्नोलॉजीज ने अपने होम अप्लायंसेज पोर्टफोलियो के विस्तार की घोषणा की है। यह विस्तार भारत के तेजी से बढ़ते कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में अपनी उपस्थिति को और मजबूत बनाने की कंपनी की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।एयर कूलर्स श्रेणी में अपनी मजबूत मौजूदगी के आधार पर इंटेक्स अब अपने होम अप्लायंसेज पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए विभिन्न प्रकार के पंखे बाजार में उतार रही है। इनमें डेकोरेटिव, ऊर्जा दक्ष ठस्क्ब्, एग्जॉस्ट तथा ज्च्ॅ (टेबल, पेडेस्टल और वॉल) फैन शामिल हैं। इसके साथ ही कंपनी विभिन्न घरेलू जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग क्षमता वाले स्टोरेज और इंस्टेंट वॉटर हीटर (गीजर) भी पेश कर रही है।रसोई और रोजमर्रा के उपयोग में आने वाले उपकरणों की श्रेणी में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए इंटेक्स ने स्मॉल डोमेस्टिक अप्लायंसेज पोर्टफोलियो का भी विस्तार किया है। इसके तहत आयरन, मिक्सर ग्राइंडर, जूसर मिक्सर ग्राइंडर, एयर फ्रायर, इलेक्ट्रिक केतली और कुकटॉप जैसे उत्पाद पेश किए जाएंगे। कंपनी का कहना है कि सभी उत्पादों को डिजाइन, कार्यक्षमता और विश्वसनीयता को केंद्र में रखकर विकसित किया गया है।यह विस्तार इंटेक्स की उस रणनीति को दर्शाता है, जिसके तहत कंपनी घरेलू उपकरण कारोबार को व्यापक स्वरूप देना चाहती है, ताकि उपभोक्ताओं की मौसमी और रोजमर्रा की जरूरतों को एक ही ब्रांड के तहत पूरा किया जा सके। पूरक उत्पाद श्रेणियों में विस्तार के माध्यम से कंपनी का उद्देश्य उपभोक्ताओं को भरोसेमंद गुणवत्ता और बेहतर मूल्य वाले उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराना है।यह पहल इंटेक्स के कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कारोबार में बनी मजबूत वृद्धि की रफ्तार को आगे बढ़ाने की दिशा में उठाया गया कदम है। वित्त वर्ष 2025-26 में स्मार्ट टीवी, एयर कंडीशनर और वॉशिंग मशीनों की मजबूत मांग के चलते कंपनी के कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कारोबार में 80 प्रतिशत की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि दर्ज की गई।इंटेक्स टेक्नोलॉजीज के निदेशक केशव बंसल ने कहा, “हमारे कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कारोबार में तेज वृद्धि इंटेक्स ब्रांड के प्रति उपभोक्ताओं के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उपभोक्ताओं की बदलती आकांक्षाओं को देखते हुए हमें एक ऐसा व्यापक होम अप्लायंसेज पोर्टफोलियो तैयार करने का अवसर दिखाई देता है, जो किफायती कीमतों पर गुणवत्ता, विश्वसनीयता और बेहतर मूल्य प्रदान करे। पंखे, वॉटर हीटर और स्मॉल डोमेस्टिक अप्लायंसेज श्रेणियों में हमारा विस्तार इसी रणनीति का स्वाभाविक अगला कदम है। इससे हम उपभोक्ताओं की घरेलू जरूरतों की कहीं अधिक व्यापक रूप से पूर्ति कर सकेंगे। हमें विश्वास है कि आने वाले वर्षों में यह कारोबार इंटेक्स के लिए एक महत्वपूर्ण ग्रोथ ड्राइवर साबित होगा और भारत के बढ़ते कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में हमारी स्थिति को और मजबूत करेगा।
