लखनऊः शिवलोक कॉलोनी त्रिवेणीनगर-3 में आयोजित हुआ बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल द्वारा निरूशुल्क 93 वाँ स्वास्थ्य शिविर! लाभार्थियों को निःशुल्क परामर्श, दवा एवं चश्मा वितरण किया गया
August 05, 2026
लखनऊ। स्वास्थ्य सेवाओं को सरल एवं सुगम तरीके से जन-जन तक पहुँचाने के अभियान मे जुटे बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में शिवलोक नगर त्रिवेणीनगर-3 में निरूशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लखनऊ के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन और शारीरिक जांच की गयी एवं पात्र लाभार्थियों को चश्मा वितरण के साथ निःशुल्क आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए 116 लोगों को इस योजना का लाभ मिला। स्थानीय निवासियों ने इस विशाल चिकित्सा शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज के इस शिविर में 126 लोगों ने अपनी जांच कराई और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया। चिकित्सा लाभ प्राप्त लाभार्थियों में मेवा लाल 44 वर्ष को बदन दर्द,शैलेन्द्र 45 वर्ष को बुखार जुकाम, फारूक 22 वर्ष को एड़ी में दर्द, ऊषा 28 वर्ष को बुखार जुकाम का उपचार प्रदान किया गया। साथ ही साथ अन्य कई लाभार्थियों को भी दवा एवं परामर्श के साथ साथ नजर का चश्मा भी मुफ्त प्रदान किया गया। सही एवं सटीक सहायता मिलने पर सभी ने सेवा अस्पताल से पधारे डॉक्टरों की टीम एवं बोरा फाउंडेशन का धन्यवाद किया। मेडिकल की टीम ने मौसमी बीमारियों से बचाव और बेहतर जीवनशैली के लिए लोगों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
