Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: इटौंजा थाना क्षेत्र हाइवे सड़क पर दुर्घटना में एक कांवरिया की मौत, एक गंभीर घायल


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन इटौंजा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार दोपहर 3रू30 बजे अर्जुनपुर लखनऊ सीतापुर हाईवे सड़क पर एक कांवरिया सड़क हादसे में घायल हो गया जिसे नजदीक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई।मोटरसाइकिल सं यूपी 32डी ए 5383 स्प्लेंडर पर सवार दो कांवरिया सत्यम गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता, निवासी कुर्सी हिरोरा, थाना संदना, जनपद सीतापुर, उम्र करीब 17 वर्ष, शोभित गुप्ता पुत्र आशीष कुमार निवासी पलटूपुर, थाना घूंघटेर, जनपद बाराबंकी, उम्र करीब 18 वर्ष, सीतापुर से लखनऊ की ओर जा रहे थे,तभी सीतापुर लखनऊ हाईवे पर लाडली होटल के सामने एक अज्ञात डीसीएम वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार हेतु रामसागर मिश्र 100 शैय्या अस्पताल, साढ़ामऊ, बीकेटी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा सत्यम गुप्ता को मृत घोषित कर दिया,शोभित गुप्ता को प्राथमिक उपचार के उपरांत बलरामपुर अस्पताल, लखनऊ रेफर किया गया है इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने बताया कि इटौंजा पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु केजीएमयू, लखनऊ भेजा गया है दुर्घटना में शामिल अज्ञात डीसीएम वाहन की तलाश एवं घटना के संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |