Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः बारिश मे जलभराव! खुली विकास कार्यों की पोल


अमेठी। मंगलवार को हुई तेज बारिश ने अमेठी नगर की जलनिकासी व्यवस्था और विकास कार्यों की हकीकत उजागर कर दी। रग्घा का पुरवा गांव, ककवा रोड, एसडीएम कॉलोनी, वन विभाग परिसर और रामलीला मैदान सहित कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया। कई स्थानों पर पानी सड़कों से होते हुए घरों तक पहुंच गया, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। रग्घा का पुरवा गांव में गलियां और संपर्क मार्ग पानी में डूब गए। ग्रामीण घुटनों तक पानी में होकर आने-जाने को मजबूर रहे। घरों में पानी घुसने से घरेलू सामान खराब होने की आशंका बनी रही। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं पशुपालकों को भी मवेशियों की देखभाल में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उधर, ककवा रोड, एसडीएम कॉलोनी, वन विभाग परिसर और रामलीला मैदान भी जलमग्न हो गए। रामलीला मैदान में गैस सिलेंडर वितरण होने के कारण उपभोक्ताओं को जलभराव के बीच सिलेंडर लेने पहुंचना पड़ा, जिससे उन्हें काफी असुविधा हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बरसात से पहले नालियों की समुचित सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं कराई गई। उनका कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान यही स्थिति बनती है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने, नालों की सफाई कराने और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य शुरू कराने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |