Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः नाग पंचमी के मेले में लोककला का रंग, कलाकारों के करतबों ने बांधा समां


बड़ागांव की प्राचीन परंपरा में उमड़ा जनसैलाब, 21 लोक कलाकारों को अंगवस्त्र भेंट कर किया गया सम्मान


बीसलपुर। बड़ागांव में नाग पंचमी का पारंपरिक पर्व इस बार भी उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। प्राचीन मेले में लोक कलाकारों ने स्थानीय परंपराओं और मान्यताओं पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। कलाकारों के प्रदर्शन को देखने के लिए बुजुर्गों से लेकर महिलाओं, युवाओं और बच्चों तक बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान 21 लोक कलाकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। बिलसंडा ब्लॉक के पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख छत्रपाल गंगवार के नेतृत्व में कुंभकरण कश्यप, उमा चरण, हरप्रसाद, रामऔतार, भगवानदास, जंगबहादुर, प्यारेलाल, भवानी प्रसाद, गिरीशचंद्र गंगवार समेत अन्य कलाकारों का सम्मान किया गया। किसान नेता देवस्वरूप पटेल ने कहा कि अपने पैतृक गांव में लंबे समय से चली आ रही यह परंपरा क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान है। लोक कलाकार पीढ़ियों से अपनी कला के माध्यम से स्थानीय मान्यताओं और परंपराओं को जीवंत रखे हुए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाली पीढ़ियां भी इस विरासत को आगे बढ़ाएंगी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं होते, बल्कि लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और गांव में आपसी प्रेम, भाईचारे तथा सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेले में दीनदयाल, उमाकांत, वीरेंद्र पाठक, मुरारीलाल, बुद्धसेन, रामप्रसाद गंगवार, खड़गसेन, महिपाल शर्मा, अभिषेक सक्सेना, अरविंद मौर्य, परमेश्वरी दयाल, रामलाल सहित अन्य लोगों ने भी कलाकारों का सम्मान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |