Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः नशा मुक्ति केंद्र के बाथरूम में अधेड़ की मौत, पगड़ी के कपड़े से लगाया फंदा! 17 अगस्त को नशा छुड़ाने के लिए कराया गया था भर्ती


पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम पिपरिया भजा स्थित न्यू लाइफ नशा मुक्ति केंद्र में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब नशा मुक्ति के लिए भर्ती 52 वर्षीय व्यक्ति बाथरूम में मृत अवस्था में मिला। पुलिस के अनुसार उसने पगड़ी के कपड़े का इस्तेमाल कर फंदा लगाया था। केंद्र के कर्मचारियों ने उसे तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कुलवंत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी ग्रांट नंबर-3, ग्राम नरगढी, थाना मैलानी, जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार कुलवंत सिंह नशे का आदी था। नशे की लत छुड़ाने के उद्देश्य से उसे 17 अगस्त को न्यू लाइफ नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था।

बुधवार करीब 12 बजे वह केंद्र के बाथरूम में गया। कुछ देर बाद उसके बाहर नहीं आने पर कर्मचारियों ने जानकारी ली तो वह बाथरूम में बेहोश मिला। घटना की सूचना मिलते ही केंद्र के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल से घटना की सूचना पुलिस को मेमो के माध्यम से दी गई। गजरौला पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद केंद्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस के अनुसार, पिपरिया भजा स्थित न्यू लाइफ नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती व्यक्ति की बाथरूम में मौत हुई है। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |