संग्रामपुर: ब्लॉक कर्मियो ने निकाली तिरंगा यात्रा
August 14, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। 80 वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर संग्रामपुर ब्लॉक के कर्मचारियों ने शुक्रवार को भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों को जागरूक किया। एडीओ आईएसबी सुरेश कुमार व एडीओ पंचायत लाल शशिकांत सिंह के नेतृत्व में निकल गई तिरंगा यात्रा ब्लॉक संग्रामपुर से निकलकर संग्रामपुर थाना होते हुए कालिकन चैराहा- स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्राचीन हनुमान मंदिर के रास्ते कालिकन मंदिर बाजार पहुंची। भारत माता की जयकारे से पूरा कालिकन का माहौल देश प्रेम से ओतप्रोत हो गया संग्रामपुर मुख्यालय पहुंचकर यात्रा का समापन किया गया। तिरंगा यात्रा को लेकर एडीओ आईएसबी सुरेश कुमार ने बताया कि पूरा देश 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है इस स्वतंत्रता दिवस को लेकर आज ब्लॉक संग्रामपुर मुख्यालय पर संग्रामपुर ब्लॉक के कर्मियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी मिथिलेश कुमार यादव मिथिलेश कुमार सुनील कुमार सुनील कुमार द्वितीय, राधेश्याम सिंह दीपक कुमार अजीत सिंह ब्लॉक पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर उस्मान और अनवर समस्त ब्लॉक के कर्मचारी समस्त सफाई कर्मचारी इस यात्रा में शामिल हुए।
