संग्रामपुर: स्वतंत्रता दिवस को लेकर विद्यालय में चलाया गया स्वच्छता अभियान
August 14, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। शुक्रवार को विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के सभी परिषदीय माध्यमिक इंटर कॉलेज आज विद्यालयों में बच्चों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने अपने विद्यालय परिसर में कक्षाओं कार्यालय पुस्तकालयों प्रयोगशाला और रसोई की पूरी तरह से साफ सफाई की। इंटर कॉलेज कालिकन धाम की बच्चों ने विद्यालय परिसर में लगे पौधों की निराई गुड़ाई की कुछ बच्चों ने साफ-सफाई की। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर पहुंचकर खंड से शायद क्या देने खुद झाड़ू उठाकर परिसर को स्वच्छ बनाया। उच्च प्राथमिक विद्यालय कनू पूरे घीसा में अध्यापक संजय तिवारी ने बालक बालिकाओं को शौचालय में पानी साबुन और अन्य व्यवस्थाओं के रखरखाव के बारे में जानकारी दी। प्राथमिक विद्यालय सरैया कनू के प्रधानाध्यापक डॉक्टर नागेंद्र सिंह ने बालक बालिकाओं को पेयजल स्रोतों और हैंडपंप की सफाई के बारे में जानकारी दी और स्वच्छ पेयजल की गुणवत्ता और लाभ के बारे में बताया। इंटर कॉलेज कालिकन धाम की प्रधानाचार्य आरपी सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासन और शिक्षा विभाग के निर्देश के तहत विद्यालय में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया इस दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर विद्यालय परिसर की गहन साफ सफाई की और राष्ट्र निर्माण के लिए स्वच्छता का संकल्प लिया।
