सैफनीः कांवड़ यात्रा व चेहल्लुम को लेकर पुलिस बल के साथ किया गया फ्लैग मार्च
August 01, 2026
सैफनी। आगामी कांवड़ यात्रा और चेहल्लुम को लेकर अधिकारियों ने नगर में पुलिस बल के साथ दंगा नियंत्रण रिहर्सल फ्लैग मार्च किया । सैफनी नगर में कांवड़ यात्रा तथा चेहल्लुम पर्व को देखते हुए शांति तथा सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन व पुलिस ने व्यवस्था का जायजा लिया । उपजिलाधिकारी आदेश कुमार, क्षेत्राधिकारी देवकीनंदन,थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत के नेतृत्व में दंगा नियंत्रण फ्लैग मार्च निकाला गया । अधिकारियों के साथ थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने पुलिस बल के साथ धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया । अधिकारियों द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए । अधिकारियों ने आमजन से भाईचारा बनाए रखने की अपील की उन्होंने बताया कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दिया जाए ।
