Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रामपुरः दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0 का शुभारंभ 3 अगस्त से, रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे


रामपुर। उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री अनुराग शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के माध्यम से दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0 का आयोजन 03 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। अभियान के तहत जनपद स्तर पर संचालित औद्योगिक इकाइयों एवं अन्य प्रतिष्ठानों में उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष जनपद एवं जनपद के बाहर दिव्यांगजनों को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि रोजगार अथवा स्वरोजगार से जुड़ने के इच्छुक दिव्यांगजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, किला परिसर, रामपुर में संपर्क कर सकते हैं। यहां उन्हें सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किया जाएगा। साथ ही विभिन्न कंपनियों में आयोजित साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने का अवसर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |