Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: नगर पंचायत सभासदों ने संपूर्ण समाधान दिवस में दिया प्रार्थना पत्र ! सौंदर्य करण हो चुके तालाब का सरकारी रिकॉर्ड विलुप्त कराने का लगाया आरोप


शाहबाद। नगर पंचायत शाहबाद के सभासदों ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर मंडी समिति के सामने स्थित सरकारी तालाब की श्रेणी परिवर्तित करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया है। सभासदों का कहना है कि वर्तमान समय में यह तालाब श्रेणी  3 के रूप में अंकित है परंतु उक्त भूमि फर्जी व गैरकानूनी रूप से मृतक सरताज के नाम से अंकित चली आ रही है। उक्त प्रविष्टि निगंत अवैध है क्योंकि उपरोक्त भूमि तालाब श्रेणी 3 राजस्व संपत्ति है और वर्तमान में इस तालाब का सौंदर्य करण का कार्य भी उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन किया गया है, जिसमें लगभग 80 लाख रुपए से सौन्दर्यकरण भी हो चुका है। सभासदों का कहना है कि कानूनी रूप से तालाब भूमि को असंक्रमणीय भूमि अंकित नहीं किया जा रहा क्योंकि तालाब भूमि सार्वजनिक उपयोग की भूमि है तथा सरकार की बहुमूल्य धरोहर है और तालाब भूमि की श्रेणी परिवर्तित करना कानूनी वर्जित भी है। सभासदों का आरोप है कि मृतक सरताज से मिले हुए भू माफियाओं ने षड्यंत्र रचकर खसरे का वही पृष्ठ, खसरा क्रम व अन्य रिकॉर्ड नष्ट कर दिए हैं जिसकी गंभीर जांच होना आवश्यक है, ताकि पुख्ता साक्ष्यों  के तथ्य स्पष्ट हो सकें। इसके साथ ही दोषी  पाए जाने वाले कर्मचारियों अथवा भू माफियाओं पर कार्रवाई करने की मांग भी सभासदों द्वारा की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |