लखनऊ: भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने गुरु रविदास जी की जयंती पर कलश वंदना यात्रा में हुए शामिल ! विधायक ने कलश सिर पर रखकर की पैदल यात्रा,भाजपा पदाधिकारी हुए शामिल
August 07, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब विधानसभा भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के पावन अवसर पर आयोजित ष्कलश वंदन यात्राष् में गंगेश्वर महादेव मंदिर भिठौली और इटौंजा में सहभागिता की। इस दौरान विधायक ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) की पवित्र मिट्टी से सुशोभित कलश का विधिवत पूजन-अर्चन, वंदन एवं स्वागत किया तथा कलश यात्रा में सहभागी होकर संत समाज एवं श्रद्धालुओं के साथ भक्ति, आस्था और सामाजिक समरसता के पावन संदेश को आत्मसात किया और संत गुरु रविदास महाराज के समता, सद्भाव, मानवता और सामाजिक न्याय के आदर्श हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष के. के. अवस्थी,चेयरमैन अवधेश अवस्थी कमल, भाजपा सभासद सुधाकर अवस्थी, मंडल अध्यक्ष संदीप यादव,पिंकी शुक्ला,शिखा सिंह, संतलाल यादव, हर्षित तिवारी,पी.के त्रिपाठी,सोनी खरवार, रवि द्विवेदी,पुष्पा पांडेय अन्य मौजूद रहें।
