लखनऊ। राजधानी में कल मुख्यमंत्री आवास से विधानसभा तक एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्य के दोनों उप-मुख्यमंत्री, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चैधरी समेत सरकार व संगठन के कई प्रमुख नेता शामिल होंगे।
तिरंगा यात्रा के आयोजन से पहले लखनऊ नगर निगम पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सीएम आवास से लेकर विधानसभा तक के पूरे मार्ग का खुद स्थलीय निरीक्षण कर साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जोनल अधिकारी ओम प्रकाश सिंह,चीफ इंजीनियर महेश वर्मा एवं मनोज प्रभात,सहायक अभियंता अतुल मिश्रा,जोनल सेनेटरी ऑफिसर कुलदीपक एवं संजीव कुमार मौजूद रहे।
नगर निगम प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए है।
