लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के बीकेटी थाना क्षेत्र में बीते 03.08.2026 को समय करीब 4 बजे अनिल कुमार पुत्र रामलखन, उम्र करीब 36 वर्ष, निवासी ग्राम तरहैया, थाना सैरपुर, लखनऊ के अमौली लॉन के सामने पड़ी खाली जगह पर शव मिलने की पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी,प्रथमदृष्टया शव अवलोकन पर कोई जाहिरा चोट नहीं थी। परिवारजन का भी किसी पर शक नहीं था। परिवारजन का कहना था कि मृतक अधिक शराब पीने का आदि था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण हेड इंजरी आया। जिससे हत्या की आशंका प्रतीत हुई। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी देखे गए तो पाया गया कि दिनांक 03.08.2026 को समय करीब 10.18 बजे सुबह मृतक कुछ लोगों के साथ हाथापाई करते हुए दिख रहा है।
दिनांक 06.08.2026 को प्राप्त तहरीर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त तथ्यों के आधार पर थाना बीकेटी पर मु0अ0सं0 307ध्2026 धारा 103(1)ध्315 बीएनएस बनाम अज्ञात अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया। वहीं मृतक के भाई विवेक विश्वकर्मा द्वारा थाना बीकेटी पर लिखित तहरीर दी गई कि उसके भाई अनिल कुमार को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मार दिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बीकेटी पर मु0अ0सं0 307ध्2026, धारा 103(1)ध्115 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में घटनास्थल से डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एकत्रित किए गए, जिनके विश्लेषण एवं विवेचना के आधार पर घटना में संलिप्त अभियुक्तगण की पहचान की गई। 8.08.2026 को मुखबिर की सूचना पर समय प्रातः करीब 06रू30 बजे पुलिस टीम द्वारा पांचों अभियुक्तों को किसान पथ हाइवे, चन्द्रिका देवी अण्डरपास के आगे शिवखड़ के पास से दुर्गेश यादव कुबेर यादव रंजीत रावत रामकेश यादव अवधेश यादव को गिरफ्तार कर लिया और इनके कब्जे से कुवेर यादव उर्फ अमर यादव की निशादेही पर मृतक का कीपैड मोबाइल बरामद हुआ है।पुलिस इनके आपराधिक इतिहासों का पता कर रही है।
