Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

निया शर्मा के फैशन पर फिर बवाल, क्रॉप-टॉप के साथ पहना लो-राइज जॉगर्स


निया शर्मा टीवी इंडस्ट्री की सबसे ग्लैमरस और बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं और अक्सर ही अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। अपने अलग-थलग फैशन सेंस के चलते कई बार निया शर्मा ट्रोल्स के निशाने पर आ चुकी हैं और एक बार फिर कुछ ऐसा ही होता दिख रहा है। हाल ही में निया शर्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह व्हाइट क्रॉप टॉप और लो राइज जॉगर्स में नजर आ रही हैं। अब इसी लुक के चलते सोशल मीडिया यूजर निया के पीछे पड़ गए हैं और उन्हें कपड़ों को सही तरीके से स्टाइल करने की सलाह दे रहे हैं।

निया शर्मा को हाल ही में मुंबई के अंधेरी में स्पॉट किया गया। इस आउटिंग के लिए निया ने कैजुअल लेकिन काफी बोल्ड कपड़े चुने। इस दौरान निया ने जहां व्हाइट क्रॉप टॉप पहना था और इसे लो-राइज जॉगर्स के साथ स्टाइल किया था। निया ने अपने लुक को बालमैन बैग के साथ कम्प्लीट किया, लेकिन जिस चीज पर सबकी निगाहें ठहर गईं, वो थी उनकी स्टाइलिंग। निया ने जॉगर्स काफी नीचे से पहन रखे थे, जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। कई ने उन्हें पेंट को थोड़ा ऊपर से पहनने की सलाह दी तो कई ने उनके फैशन को ओवर एक्सपोजिंग बताया।

निया के लुक पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- 'इंडिया की सुपरमैन।' एक और ने लिखा- 'ये क्या फैशन है, कम से कम पैंट ऊपर से पहननी चाहिए।' एक ने भड़कते हुए लिखा- 'अभी कोई कुछ कह देगा तो बोलेंगे कि इनकी सोच गलत है, लेकिन क्या ये कोई तरीका है कपड़ने पहनने का।' एक और लिखता है- 'पहले निया मुझे पसंद थीं, लेकिन अब बिलकुल अच्छी नहीं लगतीं।' इस वीडियो पर कई ने जहां निया के फैशन सेंस को बेकार बताया तो कई ने मजाकिया कमेंट भी किए हैं।

निया शर्मा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में निया ने अपनी मालदीव वेकेशन की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह कथित बॉयफ्रेंड सिकंदर सिंह के साथ नजर आईं। निया ने सिकंदर सिंह के हाथों में हाथ थामे अपनी तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें दोनों को साथ वेकेशन एंजॉय करते देखा जा सकता है। हालांकि, निया ने अब तक अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन तस्वीरें देखने के बाद फैंस के बीच एक बार फिर एक्ट्रेस के रिलेशनशिप में होने की अफवाहों को हवा मिल गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |