Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः महिला से छेड़छाड़ और गला दबाकर जान से मारने के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार! घुंघचाई पुलिस ने सिमरिया ढाबे के पास दबोचा, धमकी देने का भी आरोप


पूरनपुर। घुंघचाई थाना पुलिस ने महिला से छेड़छाड़, मारपीट, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास और धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे 24 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार सुबह पूरनपुर-बंडा हाईवे किनारे स्थित सिमरिया ढाबे के पास से दबोचा। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन उर्फ छोटू पुत्र मिश्रीलाल, निवासी ग्राम सिमरिया ता. अजीतपुर बिल्हा, थाना घुंघचाई के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना घुंघचाई में मुकदमा अपराध संख्या 120ध्2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक 16 अगस्त को महिला अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी कथित रूप से उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ तथा अभद्र व्यवहार करने लगा। महिला के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। आरोप है कि 18 अगस्त को आरोपी अपने भाई के साथ महिला के घर पहुंचा और वादी, उसकी पत्नी तथा फूफा के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। इसी दौरान आरोपी ने महिला का गला दबा दिया। महिला के तड़पने पर परिजनों ने किसी तरह उसे बचाया। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को विवेचक उपनिरीक्षक आदेश कुमार बालियान पुलिस टीम के साथ आरोपी की तलाश में क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर करीब सुबह 9रू20 बजे आरोपी को सिमरिया ढाबे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आदेश कुमार बालियान और कांस्टेबल शोभित कुमार शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |