Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी! महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर पुलिस टीम ने छात्राओं से किया संवाद


पूरनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को पूरनपुर कोतवाली की मिशन शक्ति टीम ने लक्की चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्राओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी देते हुए विषम परिस्थितियों में सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, धमकी अथवा परेशानी की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल पुलिस की मदद लेनी चाहिए। टीम ने 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस टीम ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह गंभीर है। किसी भी समस्या की स्थिति में पीड़िता अथवा उसके परिजन तत्काल संबंधित हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम में छात्राओं ने भी महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों पर सवाल पूछे और पुलिस टीम से संवाद किया। मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अभिभावकों से भी बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की अपील की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |